बीजापुर जिला मुख्यालय के प्रमुख पर्यटन और सौंदर्य स्थल महादेव तालाब के पास स्थापित किया गया ‘I Love Bijapur’ का सेल्फी बोर्ड रखरखाव के अभाव में पूरी तरह से टूटकर खराब हो चुका है

Date:

बीजापुर,
शहर की खूबसूरती बढ़ाने और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से इस बोर्ड को स्थापित किया गया था। लेकिन वर्तमान में इस बोर्ड के टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं और यह पूरी तरह से उखड़ गया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह बोर्ड न केवल बीजापुर के प्रति लोगों के प्रेम को दर्शाता था, बल्कि शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण भी था। उचित देखरेख न होने के कारण यह पूरी तरह से नष्ट हो चुका है, जिससे अब वहां सिर्फ मलबे जैसा नजारा दिख रहा है।इस बदहाली को लेकर स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों में प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकारी पैसे का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।

नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से स्थानीय जनता ने पुरजोर मांग की है कि इस सेल्फी पॉइंट की सुध ली जाए। क्षतिग्रस्त हो चुके ‘I Love Bijapur’ बोर्ड की जगह जल्द से जल्द नया और मजबूत बोर्ड लगाया जाए, ताकि महादेव तालाब की खोई हुई रौनक वापस लौट सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘होर्मुज पर अब सिर्फ US नेवी का कंट्रोल’, ट्रंप बोले-ईरान से लेंगे युद्ध का मुआवजा

डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल को...

बंगाल SIR मामले में Supreme Court की सख्त टिप्पणी, नोटिस जारी कर ECI से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को उन लोगों की...