‘मुझे कुत्ता कहलाना मंजूर है’, नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहकर कंगना ने किया पलटवार, बोलीं- खाते इस देश का हैं और लड़ते पड़ोसी के लिए

Date:

अभिनेत्री कंगना रनौत ने छात्र आंदोलनों पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर तंज कसने वाले दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह पर कड़ा पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के उस बयान पर कड़ा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने छात्र आंदोलनों पर हिंदी सिनेमा जगत के बड़े सितारों की खामोशी पर सवाल उठाए थे। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि बॉलीवुड के नामचीन चेहरे भले ही इस वक्त चुप हैं, लेकिन सही वक्त आने पर ही अपनी जुबान खोलेंगे। इसी तंज का करारा जवाब देते हुए कंगना ने नसीरुद्दीन शाह की देशभक्ति और उनकी मंशा पर ही सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह से पूछा कि वह झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप क्यों हैं और वहां अपनी बात क्यों नहीं रख रहे। इसके साथ ही कंगना ने सोशल मीडिया पर पीयूष मिश्रा के उस वीडियो को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी पर अपनी राय दी थी। इस दौरान कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर कड़ा हमला बोलते हुए उन्हें ‘लोमड़ी’ तक कह डाला।

कंगना रनौत का पलटवार
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना ने खुलकर अपनी बात रखी और लिखा कि सच तो यही है कि हर कोई किसी न किसी का वफादार होता है। कंगना ने लिखा, ‘सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती भी हूं। लेकिन नसीर साहब खाते तो इसी देश की हैं, पर लड़ाई पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं। आज के दौर में इंसानों का कुत्ता कहलाना किसी कॉम्प्लिमेंट से कम नहीं है क्योंकि क्यूटनेस और वफादारी दोनों एक साथ मिलना कितना रेयर है। मुझे कुत्ता कहलाना मंजूर है, नसीरुद्दीन की तरह लोमड़ू कहलाने से।’ कंगना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में अगर कोई किसी को कुत्ता कहता है तो यह एक तरह से तारीफ ही है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत अब बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह जैसी ‘लोमड़ी’ बनने से कहीं बेहतर एक वफादार कुत्ता बनना पसंद करेंगी।
नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड की चुप्पी पर क्या कहा था?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन शाह ने नई दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों पर तीखा तंज कसते हुए उनकी तुलना एक ऐसे कुत्ते से कर दी थी जिसके मुंह में हड्डी दबी होती है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ‘वे तब बोलेंगे जब उनका जमीर उन्हें इजाजत देगा। एक पुरानी कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी दबी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही उनके मुंह से वह हड्डी गिरेगी या फिर उससे उनके दांत टूटेंगे, वे तुरंत भौंकना शुरू कर देंगे।’

ज़मीर दबाने के सवाल पर नसीरुद्दीन शाह का जवाब
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लोग दूसरों की खामोशी का फायदा उठा रहे हैं और जानबूझकर अपने जमीर को दबाने का काम कर रहे हैं? इस पर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब देते हुए कहा था, ‘बिल्कुल, ऐसा ही हो रहा है।’ हालांकि उन्होंने इसके आगे जोड़ते हुए यह भी कहा, ‘लेकिन सवाल यह है कि वे आखिर ऐसा कब तक करते रह सकते हैं? इस बात का फैसला तो सिर्फ आने वाला वक्त ही करेगा।’ इसी बयान के सार्वजनिक होने के बाद अब कंगना और उनके बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

बीते दिन कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर अटैक किया था, बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राहुल से सवाल किया था कि वो चर्चा से बाग क्यों कर रहे हैं, जबकि अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related