टेस्ट की पहली ही बॉल पर पहला विकेट गिरा, कपिल देव के 43 साल पुराने इतिहास की बराबरी

Date:

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। मैच की पहली ही बॉल पर अजान अवैस ओली रॉबिन्सन की बॉल पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान को भी नहीं अंदाजा होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का उनका आगाज इस तरह से होगा। पहले टेस्ट के पहले ही दिन पहली बॉल पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अजान अवैस आउट हो गए। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार इस तरह से आउट हुआ है। हालांकि इंग्लैंड के किसी गेंदबाज ने चौथी बार ये काम किया है।

साल 1984 में भारत के ​कपिल देव ने मोहसिन खान को किया था टेस्ट की पहली बॉल पर आउट
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से शुरू हो चुका है। पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनके ओपनर अजान अवैस पहली बॉल पर आउट हो गए। उन्हें ओली रॉ​बिंसन ने अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज दूसरी बार टेस्ट की पहली बॉल पर आउट हुआ है। अब से करीब 43 साल पहले 1983 में भारत के कपिल देव ने पाकिस्तान के मोहसिन खान को मैच की पहली बॉल पर आउट किया था। अब इतने वक्त के बाद इतिहास दोहराया गया है।

ओली रॉबिन्सन की पहली बॉल पर आउट हो गए अजान अवैस
बात अगर इंग्लैंड की करें तो मैच की पहली बॉल पर विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन चौथे गेंदबाज ​बन गए हैं। साल 1926 में मॉरिस टेट ने ऑस्ट्रेलिया के बार्डस्ले को मैच की पहली बॉल पर आउट किया था। साल 1974 में भारत के सुनील गावस्कर ज्यॉफ अर्नोल्ड की पहली बार पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। इसके बाद साल 2007 में रयान साइडबॉटम ने वेस्टइंडीज के डेरेन गंगा को आउट किया था। उसके बाद अब ओली रॉबिन्सन ने अजान अवैस को आउट किया है।

बाबर आजम चोट के कारण बाहर, सलमान अली आगा कर रहे हैं कप्तानी
इस टेस्ट सीरीज के लिए वैसे तो बाबर आजम को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वे वॉर्मअप मैच में ही चोटिल हो गए थे, इसलिए पहला टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सलमान अली आगा को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद एक बार फिर से जो रूट को अपना कप्तान बनाया है। पाकिस्तानी टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी दो मैचों की सीरीज बराबर करके वापस आ रही है। अब देखना होगा कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीमें कैसा खेल दिखाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

648 अस्पतालों का डी-इम्पैनलमेंट किया गया जबकि 61 अस्पतालों...