यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कोहरे के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, जानें चक्रवात अकवान पर क्या है अपडेट

Date:

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में कोहरे के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को जहरीली हवा से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में भयंकर प्रदूषण देखने मिला। वहीं दूसरी तरफ यूपी के भी कई जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिला। यूपी में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं समुद्र तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान अकवान की वजह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के करीब है। एम्स के आसपास AQI 369 है तो वहीं अक्षरधाम में AQI 315 है। आनंद विहार में AQI 327 है, तो वहीं नोएडा के कई इलाकों में AQI बेहद खतरनाक है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली-NCR में इस वक्त क्या हालात हैं। दिल्ली-एनसीआर की हवा में अब सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज द‍िल्‍ली में कई जगहों पर सुबह से धुंध की सफेद चादर दिख रही है। इसके साथ ही पारा भी 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा चुका है।

यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। चक्रवाती तूफान अकवान का असर पूर्वांचल के कई जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के कोहरे का साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी के 13 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर और देवरिया में आज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश
भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के अवशेष, जो शनिवार को कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गए हैं, 22 नवंबर की सुबह तक पश्चिम बंगाल में बारिश लाएंगे। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराने के बाद यह तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया, जिसके कारण 19 नवंबर की शाम से ही दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हो रही है। IMD के अनुसार, शनिवार को दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों और उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 24 नवंबर से पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। IMD के आंकड़ों के अनुसार, कमजोर होते इस तूफान के कारण तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को शहर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related