नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 24 वर्षीय मनीष कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। मनीष कुमार बीते 17 नवंबर 2026 को घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटे। वह गूंगे हैं और बोलने में असमर्थ हैं। कई दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
परिजनों के मुताबिक, मनीष कुमार के लापता होने के बाद से उनकी तलाश लगातार की जा रही है। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ हर संभावित जगह पर खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक के बोलने में असमर्थ होने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
मनीष के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और आम लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं।

परिवार ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मनीष कुमार कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
लापता युवक का विवरण
नाम मनीष कुमार
पिता का नाम नरेश राजवंशी
उम्र 24 वर्ष
निवासी विरायतन मार्क्सवादी नगर, नालंदा, बिहार
लापता होने की तारीख 17 नवंबर 2026
बोलने में असमर्थ
संपर्क नंबर 7782856942

