केन्या में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 5 अमेरिकी नागरिकों सहित 7 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

Date:

हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर में 5 अमेरिकी नागरिक सवार थे। इन सभी अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। बचाव अभियान के लिए मौके पर दो हेलीकॉप्टर भेजे गए।
उत्तरी केन्या के एक सुदूर इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 5 अमेरिकी नागरिकों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। मामले की अधिक जानकारी देते हुए केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो क्षेत्र की ओर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे की जांच की जा रही है।
हेलीकॉप्टर में सवार थे 5 अमेरिकी नागरिक
सांबुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में से 5 लोग अमेरिकी नागरिक थे।

मंत्रालय ने कहा, ‘अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। हम पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

अभी सार्वजनिक नहीं की गई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, फ्लोरिडा (अमेरिका) के मियामी से संचालित एक स्थानीय टेलीविजन चैनल ने एक खबर में बताया कि मृतकों में एनबीसी यूनिवर्सल के स्वामित्व वाले स्पेनिश भाषा के टेलीविजन नेटवर्क ‘टेलीमुंडो’ के चैनलों के अध्यक्ष और महाप्रबंधक जोसे सुआरेज (55) थे।

माउंट ओलोलोकवे की तलहटी में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल माउंट ओलोलोकवे की तलहटी के एक दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय कंपनी ‘लेडी लोरी हेलीकॉप्टर्स’ का हेलीकॉप्टर यात्रा कंपनी ‘बियॉन्ड’ के मेहमानों को लेकर जा रहा था।

बचाव अभियान के लिए भेजे गए दो हेलीकॉप्टर
स्थानीय सफारी संचालक ‘ट्रॉपिक एयर केन्या’ ने बताया कि उसने खोज एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं। उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर ईसी130 बी4 था। केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि उसकी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें विभिन्न एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हैं और बचाव दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि फरवरी में पश्चिमी केन्या के एक पहाड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक सांसद भी शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में होगा पथिरागे से सामना, फाइनल में जगह बनाने की रहेगी चुनौती

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स...