अंग्रेजों के खिलाफ पाकिस्तान की दुर्दशा, पूरी टीम मिलकर नहीं बना सकी 200 रन, केवल एक अर्धशतकीय पारी

Date:

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। पहले ही दिन पाकिस्तानी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है। पूरी टीम 200 का भी स्कोर नहीं बना सकी।
इंग्लैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान का हाल बेहाल है। इस वक्त दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पहले ही दिन पूरी पाकिस्तानी टीम 200 से भी कम के स्कोर पर आउट हो गई। टीम की ओर से केवल एक ही खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी खेली पाया। बाकी बल्लेबाज आते और जाते रहे। बाबर आजम के चोटिल होने के कारण इस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा को सौंपी गई है।
मैच की पहली ही बॉल पर गिरा पहला विकेट, केवल अब्दुल्ला शफीक खेल पाए अर्धशतकीय पारी
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मैच इस वक्त लीड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई तो मैच की पहली ही बॉल पर पहला विकेट गिरा गया। सलामी बल्लेबाज अजान अवैस बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा। हां, बीच में अब्दुल्ला शफीक ने जरूर एक छोटी सी पारी खेली, इस दौरान लगा कि टीम संभल जाएगी। लेकिन वे जैसे ही 61 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद बाकी बल्लेबाज भी जल्दी जल्दी आउट हो गए।
पूरी पाकिस्तानी टीम बना सकी केवल 171 रन
पूरी पाकिस्तानी टीम टेस्ट में 50 ओवर की भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 48.1 ओवर में 171 रन बनाकर आउट हो गई। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पांच पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की एक नहीं चलने दी। इससे पहले पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलकर आई है, जिसका पहला मैच टीम हार गई थी, लेकिन दूसरा जीतकर सीरीज बराबर कर ली थी। लेकिन इस मैच में टीम फिर से संकट में घिरी नजर आ रही है।
बाबर आजम की गैरमौजूदगी में सलमाम अली आगा संभाल रहे हैं कप्तानी
इस बीच टीम के फिर से कप्तान बनाए गए बाबर आजम इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वे वॉर्मअप मैच में चोटिल हो गए थे, इसलिए इस मैच से बाहर हैं। सलमान अली आगा टीम के कप्तान हैं। अभी तो इस मैच का पहला ही दिन हुआ है, अभी चार और दिन बाकी हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इंग्लैंड की टीम कैसी बल्लेबाजी करती है और उसके बाद जब पाकिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी आएगी तो वहां कैसा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में होगा पथिरागे से सामना, फाइनल में जगह बनाने की रहेगी चुनौती

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स...

वैभव सूर्यवंशी फिर मैदान पर उतरेंगे, सुबह कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के लिए मैदान में...