गोविंदा संग कलेश के बीच खाटू श्याम की शरण में पहुंचीं सुनीता आहूजा, बालाजी धाम में भी किए दर्शन, वीडियो वायरल

Date:

सुनीता आहूजा ऐसे समय पर खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंची हैं, जब उनकी पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में है। खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही सुनीता आहूजा ने बालाजी धाम में भी माथा टेका।
बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा की निजी जिंदगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी करती दिख रही हैं और उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। सुनीता आहूजा के साथ विवादों के बीच हाल ही में गोविंदा ने एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेंट को लेकर लीगल एक्शन की भी चेतावनी दी है। दूसरी तरफ गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा राजस्थान के चर्चित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के वीडिया भी सामने आये हैं, जिसमें वह मंदिर में नजर आ रही हैं।
खाटू श्याम के दर्शन को पहुंचीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं और पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही रही हैं। एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर जाती दिखीं, जहां वह मूर्ति के सामने सिर झुकाकर पूजा करती दिखीं। सुनीता आहूजा ऐसे समय पर खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंची हैं, जब गोविंदा के साथ कलेश की चर्चाएं जोरों पर हैं। खुद सुनीता भी कई बयानों के जरिए इन अटकलों को बढ़ा चुकी हैं।
सुनीता के गोविंदा पर आरोप
हाल ही में सुनीता आहूजा की राखी सावंत के साथ बातचीत का वीडियो सामने आया था। दरअसल, पैपराजी के सामने ही राखी सावंत ने सुनीता आहूजा को कॉल कर दिया और फोन स्पीकर पर कर दिया। इसी दौरान सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी इसलिए वापस ले ली, क्योंकि वह दूसरी शादी की योजना बना रहे थे। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अभिनेता की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि सुनीता ही गोविंदा की पत्नी हैं।

सुनीता को मिला कश्मीरा का साथ
हाल ही में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पारिवारिक विवाद के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस मामले में पूरी तरह अपनी मामी के साथ खड़ी हैं। कश्मीरा ने गंभीरता के साथ कहा कि सुनीता अब तक चुप रहीं और अगर वह अब अपनी आवाज उठा रही हैं तो यकीनन इसके पीछे कोई गंभीर वजह होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related