स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापना के संकल्प के साथ निकली अमर संकल्प ज्योति यात्रा

Date:

सहावर। स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प के साथ उनके पुत्र एवं सहावर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत के नेतृत्व में अमर संकल्प ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। 18 दिवसीय यह यात्रा आगामी 19 सितंबर तक चलेगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रा नैनसुख नगला गांव पहुंची, जहां हरि सिंह भैया ने कृष्णा राजपूत एवं यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

स्वागत के दौरान कांटे पर फलों से तौलकर कृष्णा राजपूत का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने यात्रा के उद्देश्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में प्रतिमा स्थापना के संकल्प की सराहना की।

अमर संकल्प ज्योति यात्रा के माध्यम से स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी प्रतिमा स्थापना के संकल्प को पूरा करने का संदेश दिया जा रहा है।

ई-खबर मीडिया के लिए पंकज शाक्य की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आंध्र प्रदेश में बनेंगे 5,000 नए मंदिर, CM नायडू ने निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों...