अग्रणी किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Date:

आज दिनांक 03/09/2026 को ग्राम पुवासा एवं उमराली क्लस्टर में डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर (DSC) सोंडवा द्वारा, मध्यप्रदेश इंचार्ज श्री रवि सर एवं जिला समन्वयक श्री अनिल सर के मार्गदर्शन में तथा आश्रय हस्त ट्रस्ट के सहयोग से प्राकृतिक खेती कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रणी किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

यह एक दिवसीय प्रशिक्षण आदरणीय केलकर ब्रदर्स द्वारा जलवायु परिवर्तन से प्रभावित किसानों की प्राकृतिक खेती संबंधी समझ एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में DSC के श्री राजीव रंजन, श्री संतोष चौहान, श्री अजमेरसिंह भिंडे, हरीश तिवारी, जितेन्द्र गोयल, अखिलेश बिरला,दीपक, सुरेन्द्र जाट ,LRP साथियों एवं ग्राम के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक आदानों के उपयोग तथा कम लागत में स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया।

संदेश :
डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर सभी किसानों से अपील करता है कि प्रत्येक किसान कम से कम अपने एक खेत में प्राकृतिक खेती अवश्य अपनाए। स्वस्थ अनाज का उत्पादन करें, अपने परिवार और समाज को स्वस्थ बनाएं।

“रासायनिक खेती छोड़ो, प्राकृतिक खेती अपनाओ।”
“प्राकृतिक खेती – स्वस्थ किसान, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की पहचान।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related