‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने वरुण धवन की वायरल स्माइल की उतारी नकल, निशांत तंवर ने एक्टर को किया रोस्ट

Date:

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में निशांत तंवर के वरुण धवन की एक्टिंग पर मजाकिया तंज कसने के बाद समय रैना ने एक्टर की सिग्नेचर स्माइल को कॉपी किया।
कॉमेडियन समय रैना 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का एक खास एपिसोड लेकर आ रहे हैं। इसमें गेस्ट के तौर पर एक्टर वरुण धवन और मेधा शंकर के साथ-साथ दूसरे पैनलिस्ट भी शामिल होंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर इस आने वाले एपिसोड का एक मजेदार ट्रेलर शेयर किया है। प्रोमो में समय एक्टर वरुण की ट्रेडमार्क स्माइल पर मजेदार तंज कसते हैं। वहीं, एक गेस्ट पैनलिस्ट उनकी एक्टिंग स्किल्स पर भी मजाक करते हैं।
निशांत तंवर ने वरुण धवन को किया रोस्ट
वीडियो में वरुण धवन एक कंटेस्टेंट से परफॉर्मेंस देने के लिए कहते हुए दिखते हैं, जब कंटेस्टेंट कहता है कि वह एक्टिंग कर सकता है तो पैनलिस्ट में से एक कॉमेडियन निशांत तंवर मजाक में कहते हैं, ‘तुम शायद एक्टिंग कर सकते हो, लेकिन ये.. हूं?’ इस बात पर सब हंसने लगते हैं और एक्टर भी इसे मजाक के तौर पर ही लेते हैं। शो में मौजूद पैनलिस्ट भी हंसाने लगे और एक्टर ने भी हंसाते हुए इस बात पर रिएक्ट किया।
समय रैना ने वरुण धवन की स्माइल की कॉपी
वीडियो में आगे देखने को मिलेगा कि समय रैना कहते हैं, ‘यार कुछ करो साथ में’ इस पर कंटेस्टेंट कहता है कि ‘मैं एक्टिंग कर सकता हूं’ इस पर समय रैना कहते हैं, ‘ये तो भेड़िया बनाने आए हैं’ इसके बाद एक्टर वरुण स्टेज पर समय को भी बुलाते हैं और कहते हैं, ‘तुम दोनों लड़ो अभी’ इस बाद समय रैना सुझाव देते हैं, ‘हम तीनों को जानवरों की तरह एक्टिंग करनी चाहिए।’ वह खुद सबसे पहले ऐसा करने के लिए आगे आते हैं और वरुण धवन की सिग्नेचर स्माइल को कॉपी करते हैं। समय वही ‘साइड-स्माइल’ देते हैं जो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। जैसे ही वरुण वह एक्सप्रेशन देखते हैं। वो भी उनके साथ अपनी ट्रेडमार्क स्माइल कॉपी करते हैं, जिसे देख दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एपिसोड 6 कब-कहां देखें
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के आने वाले एपिसोड का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘जिंदगी बहुत छोटी है, बहस करने के बजाय बस अपनी बात कहें और आगे बढ़ें। इंडियाज गॉट लेटेंट का यह खास एपिसोड कल सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें!’ इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का एपिसोड 6 आप नेटफ्लिक्स पर 04 सितंबर को देख सकते हैं।

वरुण धवन ने खरीदा खेत
प्रोफेशनल तौर पर बात करें तो वरुण धवन आखिरी बार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपने नए खेत को लेकर काफी चर्चा में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बारिश ने बढ़ाई कच्चे मकानों में रहने वालों की चिंता, 8 से 10 घर गिरने की कगार पर

आर्थिक तंगी के बीच परिवारों पर मंडरा रहा बेघर...