ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में 42 रन की पारी खेलकर 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को T20I सीरीज का आगाज हुआ। पहले ही मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए 3 मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने शानदार 82 रनों की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 42 रनों का योगदान दिया। बता दें, ईशान किशन के लिए साल 2026 शानदार जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी का खिताब दिलाया और अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में 42 रनों की पारी खेलने के साथ ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
2026 में बज रहा ईशान किशन का डंका
दरअसल, साल 2026 में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। अब ईशान ने पहले T20I मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन की पारी खेलकर साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। मुकाबले से पहले किशन इस आंकड़े से सिर्फ 14 रन दूर थे और उन्होंने आसानी से इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।
किशन 2026 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मुकाम के साथ उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को भी पीछे छोड़ दिया है। रूट के नाम इस साल 997 रन हैं, जबकि किशन के खाते में अफगानिस्तान के खिलाफ 42 रन की पारी के बाद 1028 रन हो गए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचने के लिए किशन को अभी काफी मेहनत करनी होगी। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 1293 रन के साथ सबसे आगे हैं। किशन उनसे 265 रन पीछे हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में किशन के पास ब्रूक से आगे निकलने का मौका होगा।
साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 1293 रन
ईशान किशन (भारत) – 1028 रन
जो रूट (इंग्लैंड) – 997 रन
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) – 914 रन
भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत
गौरतलब है कि भारत बनाम अफगानिस्तान पहले T20I मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 156/8 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 159 रनों का लक्ष्य महज 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

