सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता

Date:

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR में की गई ये ताजा बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने तमाम कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। सरकार ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 63 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

1 जुलाई, 2026 से लागू होगी नई दरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया गया। कैबिनेट ने पेंशनर्स को दिए जाने वाले महंगाई राहत को भी 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। बताते चलें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है और पेंशनर्स को 60 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी।

आने वाली सैलरी में जुड़कर आएगा एरियर
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR में की गई ये ताजा बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है। सरकार के इस फैसले के बाद, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी बढ़कर मिलेगी। इसमें जुलाई से लेकर अभी तक का एरियर भी शामिल होगा। इसका मतलब, सरकारी कर्मचारियों के खाते में इस बार अच्छी-खासी रकम आने वाली है।

इससे पहले अप्रैल 2026 में 2 प्रतिशत और अक्टूबर 2025 में 3 प्रतिशत बढ़ा था भत्ता
बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने इस साल अप्रैल में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अप्रैल में हुई उस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत 58-58 प्रतिशत से बढ़कर 60-60 प्रतिशत हो गई थी। अप्रैल 2026 से पहले सरकार ने अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related