उड़ान भरते ही हवा में धमाके के साथ फटा प्लेन का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े, देखें खौफनाक वीडियो

Date:

ईरान के मशहद एयरपोर्ट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। हवा में उड़ान भरते ही सेपेहरान एयरलाइंस के प्लेन का टायर धमाके के साथ फट गया। इसके बाद प्लेन का केबिन जोर-जोर से हिलने लगा और उसके कुछ हिस्से यात्रियों पर गिरने लगे।
ईरान एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा
उड़ान भरते ही हवा में फटा प्लेन का टायर
खौफनाक वीडियो आया सामने
ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 प्लेन का टायर हवा में ही बड़े धमाके के साथ फट गया। टायर फटने का झटका इतना तेज था कि विमान का पूरा केबिन हिल गया और उसके टुकड़े सीधे इंजन में जा घुसे। ये देखते ही प्लेन के अंदर बैठे यात्री चीखने चिल्लाने लगे और एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह की कांप जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फर्श दो टुकड़ों में फटता जा रहा है और प्लेन के हिस्से टूट-टूटकर यात्रियों पर गिर रहे हैं। यात्री रोते चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ हादसा

एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद हवा में कई हजार फीट की ऊंचाई पर सेपेहरान एयरलाइंस की फ्लाइट का इंजन धमाके के साथ फटा तो यात्रियों को लगा कि आज उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। हादसे के बाद केबिन के अंदर चीख-पुकार मच गई और लोग भगवान को याद करने लगे। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से टूटे फूटे प्लेन की वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिससे लोगों की जान बच सकी। हादसे से पहले प्लेन ने ईरान के मशहद शहर में बने ‘शहीद हाशमीनेजाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ से उड़ान भरी थी और इसे करमानशाह शहर की तरफ जाना था।

कैसे हुआ हादसा
जब प्लेन रनवे से टेकऑफ कर रहा था, तब सब कुछ ठीक था, प्लेन में यात्री अपनी सीटों पर आराम से बैठे थे और सफर शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही प्लेन उड़ा और उसने रफ्तार पकड़ी, तभी भयंकर धमाका हुआ और लोगों को ऐसा लगा जैसे प्लेन के नीचे कोई बम फट गया हो और पूरा का पूरा विमान जोर-जोर से हिलने लगा। प्लेन का संतुलन पूरी तरह बिगड़ने लगा। इसके साथ ही टायर फटा तो उसके रबर और मेटल के टुकड़े बहुत तेजी से छिटके और सीधे प्लेन के जलते हुए इंजन के अंदर जा घुसे।

प्लेन में झटके लगने शुरू हुए, केबिन की लाइटें डिम होने लगीं और लगा कि प्लेन के अंदर का ढांचा टूटकर दो-फाड़ हो जाएगा। प्लेन में बैठे यात्री बदहवास होकर चीख चिल्ली रहे थे और जिंदगी की भीख मांग रहे थे। सबको लगा था कि अब प्लेन किसी भी पल जमीन पर गिरकर जलकर राख हो जाएगा।

पायलटों ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
पायलटों ने अपने टैलेंट और अनुभव का परिचय दिया। पायलट ने तुरंत मशहद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इमरजेंसी संपर्क साधा। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रेड अलर्ट जारी कर दिया। पायलट ने एक ही इंजन के सहारे और फटे हुए टायर के बावजूद बहुत ही सावधानी से प्लेन की दिशा मोड़ी और उसे वापस एयरपोर्ट के रनवे पर उतारने की कोशिश की और पूरी तरह से डैमेज हो चुकी प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US फेड के फैसले से सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, खरीदने से पहले देख लें आज के नए भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले...

चार साल में खेला केवल एक ही वनडे मुकाबला, बनाए महज 6 रन, अब IND vs WI सीरीज से भी बाहर

टीम इंडिया इसी महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज के...