फ्री में लाइव कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला, हो गया ऐलान

Date:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज में अब वनडे मैचों की बारी है। इसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा, मैच सुबह शुरू हो जाएगा, इसलिए आप अभी से इसे लाइव देखने के बारे में जान लीजिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर यानी बुधवार सुबह ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारतीय टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल संभालते हुए दिखाई देंगे, वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। इस बीच मैच शुरू होने से पहले आप ये जान लीजिए कि इस मुकाबले को आप फ्री में कैसे देख सकते हैं। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएंगे लाइव
भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे का दूसरा दौर अब शुरू होने वाला है। पहले दौर यानी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भारत ने 3.2 से अपने नाम की थी। इस पूरी सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और टेबलेट पर भी आप सोनी लिव के माध्यम से ही मैच देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ ना कुछ खर्च करना होगा। सोनी लिव का तो स​ब्सक्रिपशन लेना ही होगा। साथ ही अगर टीवी पर मैच देख रहे तो उसके लिए भी हर महीने खर्च होता ही है।

डीडी फ्री डिश से डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
इस बीच अगर आप बिना खर्च के इस मैच को अपने टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको डीडी स्पोर्ट्स पर जाना होगा। डीडी फ्री डिश कनेक्शन से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस मैच को लाइव देख पाएंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा कि अगर डीडी फ्री डिश का कनेक्शन नहीं होगा तो मैच फ्री में नहीं देखा जा सकेगा। इस कनेक्शन को लगवाते वक्त ही कुछ खर्च आता है, उसके बाद से पूरी तरह से फ्री रहता है। लेकिन ये व्यवस्था केवल टीवी पर ही होगी। इस बात का ऐलान दूरदर्शन की ओर से सोशल मीडिया पर कर दिया गया है।

भारतीय ​क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SBI की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, ₹20,160 करोड़ से बढ़कर ₹23,038 करोड़ पहुंचा मुनाफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दूसरी तिमाही में...