दोस्त संजय गुप्ता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, भावुक नोट किया शेयर, बोले- ‘इतनी कम उम्र में चला गया’

Date:

अमिताभ बच्चन ने एक भावुक ब्लॉग पोस्ट में संजय गुप्ता को याद किया और उनके निधन पर दुख जताया है। बिग बी ने अपने नोट में लिखा, ‘समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सब कैसे हो रहा है।’
बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का उनके घर पर निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके दोस्त सदमे में है। 31 अक्टूबर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संजय गुप्ता का परिवार से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां श्मशान घाट में मौजूद रहीं और दिवंगत निर्देशक को आखिरी विदाई दी। वहीं संजय गुप्ता के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच अमिताभ बच्चन, जिन्होंने ‘कांटे’ फिल्म में संजय के साथ काम किया था। उन्होंने भी एक भावुक नोट लिखकर उन्हें याद किया।
संजय गुप्ता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक
बॉलीवुड के बिग बी ने अपने ब्लॉग पर संजय के निधन पर शोक जताया। फिल्म निर्माता का नाम लिए बिना उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘एक मित्र, एक सह पाठी; एक कलाकार, कला का पुजारी , इतनी कम उम्र में चला गया! समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सब कैसे हो रहा है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘छिन रहे हैं अपने दिलों से हमारे जगत के सब साथी; क्या दोष किया है इन्होंने,जो दशा कहलाती; कहते हैं लोग की सौर मंडल के प्रबल नीच हो गए हैं, सारे एक साथ; अब तो दया करो, जो बरसते हैं हमपर, है ये भी कोई बात… अपने अपने घरों में शीघ्र अलग होकर बैठें, (सौर मंडल के प्लेनेट) जरा अलग बैठ के हम सब को भी तो ऐंठाना बंद करें!!!’
संजय गुप्ता की मौत कहां और कब हुई
अमिताभ बच्चन ने ‘कांटे’ फिल्म में संजय गुप्ता के साथ काम किया था। इस ‘हीस्ट एक्शन थ्रिलर’ फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, लकी अली, महेश मांजरेकर और कुमार गौरव भी मुख्य भूमिकाओं में थे। शनिवार सुबह वर्सोवा स्थित उनके घर पर फिल्म निर्माता मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात घर के अंदर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। सुबह जब उनकी पत्नी और दो बच्चे जागे तो उन्होंने उन्हें खून से लथपथ पड़ा पाया। वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय गुप्ता का एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट
वर्सोवा पुलिस ने इस घटना के संबंध में ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (ADR) दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम का सही पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार घर के CCTV फुटेज से पता चलता है कि रात करीब 2 बजे ड्राइंग रूम में बैठे गुप्ता किचन की ओर गए, जहां उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दीवार से जा टकराए। संजय दत्त, अनिल कपूर, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related