भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 सीरीज का ये है शेड्यूल, टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्द होगा

Date:

भारतीय ​क्रिकेट टीम जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है, अब टीम का ऐलान किया जाना बाकी है, जो जल्द हो जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पूरा शेड्यूल जान लीजिए, साथ ही ये भी जानिए​ कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कब किया जाएगा, क्योंकि इसमें अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जल्द होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जल्द ही भारत आने वाली है। इस दौरान पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। जानकारी मिली है कि अभी पहले वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जाएगी, उसके बाद टी20 टीम का ऐलान होगा। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या रोहित शर्मा इस टीम में शामिल किए जाएंगे। उनको लेकर पिछले दिनों जो कुछ भी चर्चाएं हुई हैं, उनका पटाक्षेप करीब करीब हो जाना चाहिए। साथ ही बाकी टीम क्या होगी, ये भी देखना होगा। अभी तक जो जानकारी हासिल हुई है, उसमें पता चला है कि वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान बुधवार या फिर गुरुवार तक कर दिया जाएगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में 27 सितंबर को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। ये मैच तिरुवनंतपुरम में होगा। इसक बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ वनडे सीरीज का समापन हो जाएगा। इसके केवल तीन ही दिन बाद यानी 6 अक्टूबर से पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे।

ऐसा है पांच टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाना तय हुआ है। सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना तय हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US फेड के फैसले से सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, खरीदने से पहले देख लें आज के नए भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले...

चार साल में खेला केवल एक ही वनडे मुकाबला, बनाए महज 6 रन, अब IND vs WI सीरीज से भी बाहर

टीम इंडिया इसी महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज के...