आज के विद्यार्थी ही नये भारत के भाग्य विधाता है-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

Date:

बागेर हायर सेकेंडरी स्कूल में मना राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
विद्यालय में विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों को खिलाई गोली

आष्टा । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम बागेर के हायर सेकेंडरी विद्यालय में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया । विधायक ने विद्यालय की छात्राओं को कृमि मुक्ति की गोली खिला कर अभियान का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर पात्र विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सायकल का वितरण किया । कार्यक्रम में पहुचे विधायक श्री इंजीनियर का विद्यालय के प्राचार्य सीबीएमओ डॉ अमित माथुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार,सरपंच अजाबसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य वीरेन्द्र पटाडा,ने स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज के विद्यार्थी आने वाले भारत के भविष्य हैं । जब हमारे विद्यार्थी पढ़ लिख करके सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं । तब उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को, शिक्षकों को, माता-पिता को,अपने गांव और शहर के लोगों को गर्व होता है तथा उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है । आपके शिक्षक आपके भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और आपका भविष्य के निर्माण को लेकर वे अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हैं । आप भी अपने दायित्वो को लेकर सजग रहे,जागरूक रहे और दायित्वों को निभाएं । शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा को ग्रहण कर उसे सफलता में बदले । आपका आज का समय पढ़ाई का समय है । अगर ये समय निकल गया तो फिर यह समय लौटकर नहीं आएगा। विधायक इंजीनियर ने कहा की जब में आपके बीच आता हूं तब काफी अच्छा लगता है । मुझे मेरा विद्यार्थी जीवन याद आ जाता है । आप अच्छी मेहनत करें अच्छी पढ़ाई करें और लक्ष्य लेकर आगे बढ़े । आप में से कोई मेहनत करके आईपीएस बन सकते हैं,आईएएस बन सकते हैं, वैज्ञानिक बन सकते हैं । इसी तरह आप पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपना दिनचर्या में शामिल करें क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगे तो एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा । पढ़ाई करेंगे, सर्विस करेंगे, पैसे कमाएंगे ओर उन पैसों को खर्च करेंगे तो निश्चित रूप से देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी । आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंच गया है । यह मोदी जी का नया भारत है और इस नए भारत में आपकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योंकि मोदी जी ने विकसित भारत 2047 का जो सपना देखा है वो विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब आप पढ़ेंगे लिखेंगे और अपने दायित्वों को पूर्ण करेंगे । इस अवसर पर मुझे प्रसन्नता है कि इस विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को योजना के तहत स्कूटी मिली है तथा नौ विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त हुए है ।
बागेर हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को आज मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का वितरण किया है ।
आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आपको ही आगे नए भारत का नेतृत्व करना है । आज केंद्र एवं राज्य सरकार विधायर्थियो,सहित सभी वर्गों के उत्थान,विकास के लिये दिन रात कार्य कर रही है । मप्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । हमने आष्टा के 15 हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में,5 मिडिल का हाईस्कूल के लिये उन्नयन हुआ है । विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें ये ही आपके भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी है । विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की भी सीख दी । विधायक ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि आज सभी के हाथों में मोबाइल आ गया है,आप सभी इसका उपयोग पढ़ाई के लिये ही करे क्योकि अभी आपको लक्ष्य के तहत पढ़ना है,मेहनत कर आगे बढ़ना है और अपने मातापिता गुरुजनों का सपना पूरा करना है । ये समय प्रतिस्पर्धा का समय है,जो मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा । आयोजित कार्यक्रम में
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार,सरपंच अजाबसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य वीरेंद्र पटडा,जितेन्द्र सिंह सरपंच, गजराजसिंह ठाकुर,मदनसिंह ठाकुर,अकलेश धारवा प्राचार्य,अशोक परमार,बलराम परमार,तरुण राठौर,मोहन श्रीवास्तव, रानी भट्ट,सुनील बड़ोदिया,सुरेन्द्र राठौर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,शिक्षक,पालक,नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक कार्यालय
आष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाल प्रतियोगिता में जीत के बाद भी गोल्ड मेडल नहीं मिलने का आरोप

समस्तीपुर। समस्तीपुर के रहने वाले गोविंद कुमार ने बाल...