सफाई व्यवस्था ठप, घरों-दुकानों के बाहर लगा कचरे का ढेर, कर्मचारियों ने सड़क पर फेंका कूड़ा

Date:

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहरों की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने लगा है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहरों की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। तीन दिन से सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं, जिसके चलते मंदसौर शहर से लेकर जिले के अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने लगा है। मंदसौर शहर में करीब 800 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बताए जा रहे हैं। कर्मचारियों के काम बंद करने से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां भी कई इलाकों में नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में लोगों के घरों में भी कबढ़ता कचरा और लोगों को हो रही परेशानी
मंदसौर शहर में प्रतिदिन करीब 60 टन कचरा निकलता है। तीन दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर में करीब 180 टन कचरा जमा होने का अनुमान है। वहीं पूरे जिले में प्रतिदिन करीब 200 टन कचरा निकलने की बात कही जा रही है। तीन दिन तक सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने से जिले में करीब 600 टन कचरा जमा होने की स्थिति बन गई है।

मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल
सफाई कर्मचारी वेतन समय पर दिए जाने, नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति तथा आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्हें काम बंद कर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताल खत्म कराने में जुटे अधिकारी-जनप्रतिनिधि हड़ताल के कारण बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि दिनभर कर्मचारियों से चर्चा कर हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास में जुटे रहे। हालांकि, मांगो पर सहमति नहीं बनने तक सफाई व्यवस्था सामान्य होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

शामगढ़ में सड़क पर फेंका कचरा
वहीं शामगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष से नाराजगी के चलते सड़क पर ही कचरा फेंक दिया। इससे सड़क पर गंदगी फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में करीब 3 हजार सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की बात सामने आ रही है। यदि जल्द हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कचरे की समस्या और बढ़ सकती है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी के साथ विधायक विपिन जैन ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया ओर धरने में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related