नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से लेकर प्रपत्रों के ऑनलाइन रिकॉर्ड तक की ली जानकारी
पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर जिले में चल रहे मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य का बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति परखी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केकेडीएम उच्च विद्यालय, इकरहटी स्थित बूथ संख्या 372 एवं 373 तथा किस्मत कदमसार पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 412 एवं 414 का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य में आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना जरूरी है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

