CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में ममता बनर्जी के साथ और कौन-कौन से नेता हिरासत में लिए गए?

Date:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में उतरी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ डेरेक ओब्रायन और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट के दौरान टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, डेरेक ओब्रायन. आप नेता अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, सीपीएम के महासचिव एम.ए.बेबी, वृंदा करात समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ममता बनर्जी को साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिया
राजधानी दिल्ली में आज सीजेपी प्रोटेस्ट के समर्थन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी सड़कों पर उतरे। लेकिन अधिकांश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी साउथ एवेन्यू में बस स्टॉप पर पार्टी के साथियों के साथ प्रोटेस्ट कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ममता के साथ टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, प्रतिमा मंडल, डोला सेन को भी हिरासत में लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर 95 लोधी एस्टेट के बाहर से डिटेन किया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा थे लेकिन घर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं आप नेता नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एम.ए.बेबी और वृंदा करात गिरफ्तार
पुलिस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम.ए.बेबी, पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात और कई अन्य नेताओं को जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया। करात ने बताया कि जंतर-मंतर जाने से पहले पार्टी के नेता केरल भवन में थे। प्रदर्शन स्थल पर नेताओं ने ‘अमित शाह, देखो हम जंतर-मंतर आ गए’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाया और सुभाष नगर पुलिस थाने ले गई।
नेहा बोरा, गोपाल राय हिरासत में
वाम दलों के छात्र विंग की नेता नेहा बोरा, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं मनीष सिसोयोदिया को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। उधर, मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी और उनके संगठन के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को बांद्रा से हिरासत में लेकर डीएन नगर पुलिस थाने ले जाया गया। ‘हम भारत के लोग’ संगठन के प्रमुख तुषार गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्टर साझा कर नागरिकों से अपराह्न साढ़े तीन बजे अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग...

2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 दिन में 4500 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली...