दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

Date:

दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य में सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही जनवरी से सितंबर तक के एरियर्स का तीन समान मासिक किश्तों में भुगतान भी होगा।
भोपाल। दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी माह से देय होगा। वहीं, पेंशनर्स के लिए भी जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
CM ने खुद दी जानकारी
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा- “राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।” सरकार उनके कल्याण और हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस वृद्धि से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश में ₹30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को सीएम मोहन यादव ने इंदौर में ‘मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का शुभारंभ किया था और निवेशकों और उद्योगपतियों से विचार साझा किए थे। सीएम मोहन यादव ने कहा था- “प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उद्योग अनुकूल नीतियों के परिणाम स्वरूप राज्य में ₹30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, जिसमें से लगभग ₹12 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। लगभग ₹76 हजार करोड़ के निर्यात की क्षमता और धार्मिक पर्यटन से इकोनॉमी में 360 डिग्री बदलाव आया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है, जबकि ग्वालियर के TMZ और इंदौर, भोपाल, जबलपुर इकॉनामिक कॉरिडोर जैसे कदम राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related