राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया पर्चा, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Date:

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
भोपाल: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता मौजूद रहे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को मध्य प्रदेश से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राज्यसभा निर्वाचन के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मैं मध्य प्रदेश भाजपा की और से उनका स्वागत करता हूं। हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश को कई सौगातों से नवाजा है।

सीएम मोहन यादव बोले- पुरी ने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं

वहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश की रिक्त सीट से नामांकन दाखिल किया है। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा उपहार मिला है। हरदीप सिंह पुरी का लंबा संसदीय जीवन रहा है। पुरी ने मध्य प्रदेश को बिना रिफाइनरी,स्मार्ट सिटी जैसी सौगाते दी है। पुरी के नेतृत्व में देश के अंदर स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण में मप्र के शहरों ने देश में अपना नाम कमाया। पुनः हरदीप सिंह पुरी को बधाई। जब वह निर्वाचित होंगे तो देश के साथ प्रदेश को भी उनके नेतृत्व का लाभ मिलेगा।
एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इससे पहले 22 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर 2026 को यह सीट खाली हुई थी। उच्च सदन (राज्यसभा) में उनका कार्यकाल मूल रूप से 2 अप्रैल 2030 को समाप्त होने वाला था।

12 नवंबर को होगा मतदान

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 है और नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर 2026 को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तय की गई है। मतदान 12 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related