‘मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान राम पर दे दिया विवादित बयान

Date:

TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह कभी भी अयोध्या के राम मंदिर नहीं जाएंगे। उनके इस बयान पर विवाद हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सियासत का सेंटर बन गया है। अखिलेश यादव अगले महीने अयोध्या जाने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा के कई नेता अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि, इस बीच ममता बनर्जी गुट के सांसद कीर्ति आजाद ने राम मंदिर और भगवान राम पर विवादित बयान दे दिया है। कीर्ति आजाद ने कहा है कि मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा। उन्होंने भगवान राम की मर्यादा पर भी सवाल उठा दिया है और कहा है कि भगवान राम ने अग्नि परीक्षा के बाद भी माता सीता को घर से निकाला। कीर्ति आजाद ने कहा कि वो मिथिला के हैं, माता सीता उनकी मां हैं और वो उनके लिए लड़ेंगे।
क्या बोले कीर्ति आजाद?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर जाने के प्रस्ताव और उस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद कहते हैं- “क्या हमारे देश में 3200 करोड़ देवी-देवताओं में केवल एक राम ही भगवान हैं? मैं तो नहीं जाऊंगा कभी। क्योंकि जिसने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया हो, अग्नि परीक्षा में जो पास हो गई हों, उसके बाद मां सीता को घर से निकाल दिया हो, मैं क्यों जाऊं। मैं सीता मां के जन्मस्थान का हूं। जब सबको अपने-अपने ईष्ट देव दिखते हैं तो मुझे भी अपनी ईष्ट देवी दिखती हैं। मिथिला की बेटी थीं, मेरी मां हैं सीता, मिथिला के रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मां हैं सीता। दो छोटे-छोटे नादान बच्चों के साथ आपने अग्नि परीक्षा में पास होने के बाद निकाल दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम? कौन सा मर्यादा, बच्चों को क्या बताऊं? मैं कामाख्या जाता हूं। मैं मां काली का दर्शन करता हूं। काली मेरी देवी हैं। मेरे पिता दुर्गा के उपासक थे और मैं काली का उपासक हूं।
मिथिला की बेटी का तिरस्कार हुआ- कीर्ति आजाद
इस सवाल पर की आप कह रहे हैं कि आप भगवान राम के कभी दर्शन नहीं करेंगे और आप उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम मानने से इंकार कर रहे हैं? इस पर सांसद कीर्ति आजाद ने कहा- “लोग उनको मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं। और मैं नहीं जाऊंगा क्योंकि सीता मेरी मां हैं, मैं मिथिला का रहने वाला हूं। मिथिला की बेटी थीं। मिथिला की बेटी का तिरस्कार, एक तो तुम्हारी पत्नी थी, तुमने उसका अग्नि परीक्षा करवाया और अग्नि परीक्षा में जब वह पास हो गईं उसके बाद भी देश निकाला दे दिया दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ, तो क्या मैं अपनी ईष्ट देवी, अपनी मां के लिए लड़ाई हीं लड़ूंगा, अवश्य लड़ूंगा और नहीं जाऊंगा। मैं काली कामाख्या, दक्षिण काली, कालीघाट और दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर जाता हूं। तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं? ये केवल एक ही चीज पर फंसे हुए हैं। राम-राम-राम, इनके लिए कृष्ण कोई मायने नहीं रखते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी बची! महाभियोग की कोशिश नाकाम, जानें कैसे

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से जुड़ी बड़ी खबर...