217 बटालियन (CRPF) कोटा में दीपावली की रही धूम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया रोशनी का पर्व

Date:

दिनांक 08/11/2026 को 217 बटालियन (CRPF) कोटा में दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर 217 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कोटा के स्थित मंदिर परिसर में श्री विजय शंकर, कमांडेंट 217 बटालियन ने दीप प्रज्वलित कर माता श्री लक्ष्मी एवं श्री कुबेर भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा वाहिनी की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके उपरांत 217 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बटालियन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और चारों ओर खुशियों एवं उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस त्योहार के उपलक्ष्य में श्री विजय शंकर, कमांडेंट 217 बटालियन ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए कहा कि, “यह त्योहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी विश्वास का संचार करता है। साथ ही इस बटालियन के सभी जवान देश की सुरक्षा एवं सेवा करते हुए अपने परिवार से दूर रहकर एक परिवार के रूप में संगठित होकर यह त्योहार मना रहे हैं। यह बड़ी खुशी का क्षण है। माता लक्ष्मी व भगवान की कृपा आप सभी और आपके परिवार पर बनी रहे और हर जवान का भविष्य उज्ज्वल रहे, यही कामना करता हूं।”

इस अवसर पर 217 बटालियन के प्रांगण में श्री विजय शंकर, कमांडेंट 217 बटालियन, श्री नीर सिंह मीणा, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री विजय कुमार, उप कमांडेंट, डॉ. मंदीप सिंह (एस.एम.ओ.), श्री राजा इलमपार्थी, उप कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा सभी ने पटाखों की आतिशबाजी की, जिससे पूरा आकाश प्रकाशमय हो गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान एवं मिठाई का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- ‘हमारी आपस में अच्छी बनती है’

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...