पिंजौर ब्लॉक के 25 जलकर्मियों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की, नई कार्यकारिणी गठित

Date:

पिंजौर गार्डन में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा, सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

पंचकूला, 15 नवंबर। पिंजौर ब्लॉक के जलकर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पिंजौर गार्डन में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन (रजिस्टर्ड नंबर 1984), संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा, के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक में पिंजौर ब्लॉक के 25 जलकर्मियों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में अपनी आस्था जताई। इस दौरान सभी सदस्यों ने मौके पर ही अपना वार्षिक चंदा भी जमा करवाया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल सैनी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महामंत्री हुकुमचंद सैनी खानपुर ने किया। बैठक में संगठन की रीति-नीति, उद्देश्यों और कर्मचारियों के हित में अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा जलकर्मियों के हितों के लिए किए गए प्रयासों और उपलब्धियों के बारे में भी साथियों को अवगत करवाया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को संगठन के सामने रखा। प्रदेश महामंत्री ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया तथा आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को विभाग और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से पिंजौर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें साबर अली को प्रधान, राजेश शर्मा को उपप्रधान, अजय कुमार को सचिव, प्रीतम को सह सचिव, रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष और शिव कुमार को प्रेस सचिव चुना गया।

बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और विभागीय समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री हुकुमचंद सैनी खानपुर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन की तारीख भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद निर्धारित की जाएगी। इस प्रस्ताव पर पिंजौर ब्लॉक के सभी जलकर्मियों ने सहमति जताई।

अंत में नवनियुक्त ब्लॉक कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं। सभी कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारी हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

हुकुमचंद सैनी खानपुर
प्रदेश महामंत्री
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन (रजि. नंबर 1984), संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related