बिग बॉस 20′ में मनीष गोयल को बार-बार निशाना बनाने पर भड़कीं पत्नी, काजी तौकीर को लगाई फटकार

Date:

मनीष गोयल की नॉमिनेशन को लेकर हुई बहस के बाद उनकी पत्नी ने उन टिप्पणियों पर बात की है, जिसकी वजह से एक्टर पर गहरा असर पड़ा। मनीष गोयल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर काजी तौकीर को फटकार लगाई है।
मनीष गोयल की पत्नी ने ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर एक्टर के बर्ताव को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी है। उनका यह बयान आज आए नॉमिनेशन प्रोमो के बाद आया है, जिसमें मनीष को काजी तौकीर के साथ तीखी बहस करते हुए देखा गया। यह बहस तब शुरू हुई, जब काजी ने बार-बार मनीष को प्रोफेसर कहकर संबोधित किया। यह झगड़ा नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुआ, जिसके बाद मनीष गोयल अपना आपा खो बैठे। इस बीच मनीष की पत्नी ने एक पोस्ट के जरिए काजी को फटकार लगाई है। इससे पहले मनीष गोयल के बेटे ने अपने पिता का सपोर्ट किया था और काजी को उनके साथ अच्छे से रहने को कहा था।
काजी तौकीर पर भड़कीं मनीष गोयल की पत्नी
मनीष गोयल की पत्नी पूनम गोयल ने काजी तौकीर द्वारा उनके पति मनीष गोयल को लगातार उकसाए जाने पर पलटवार किया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा था, ‘अब बोलने का समय आ गया है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।’ मनीष की पत्नी ने बताया कि वह एक महीने से ज्यादा समय तक धैर्य के साथ चुप रहीं। उन्होंने कहा कि एपिसोड के प्रसारित होने के बाद वह विस्तार से अपनी बात रखेंगी, लेकिन वह चाहती हैं कि दर्शक यह समझें कि ‘प्रोफेसर’ शब्द सुनकर मनीष को इतना गुस्सा क्यों आता है।

मनीष गोयल की पत्नी ने काजी तौकीर को लगाई फटकार
मनीष गोयल की पत्नी के अनुसार शो में आने के बाद से ही काजी लगातार मनीष को ‘ज्ञानी बाबा’ और ‘प्रोफेसर’ कहकर बुला रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह सिर्फ एक मजाक था, जिसमें घर के बाकी सदस्य भी शामिल हो गए थे। मनीष ने भी इसे खेल-खेल में लिया और उनके साथ डांस भी किया। हालांकि, टीवी पर यह हिस्सा नहीं दिखाया गया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि काजी लगातार अपमानजनक बातें कहते रहे और मनीष की उम्र को लेकर भी टिप्पणियां करते रहे। उन्होंने आगे दावा किया कि जब मनीष ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो काजी ने कैमरे के सामने कहा कि वह मनीष को रुलाकर ही छोड़ेंगे और रुकेंगे नहीं।
पति के बचाव में आईं मनीष गोयल की पत्नी
अपने पति का बचाव करते हुए, पूनम गोयल ने कहा कि मनीष का काजी के पास जाने का मकसद झगड़ा करना या स्क्रीन पर दिखना नहीं होता है। उन्होंने मनीष को भावुक और कभी-कभी नाटकीय बताया। साथ ही कहा कि उनके बात करने का तीखा अंदाज उनके स्वभाव को दिखाता है। उन्होंने मनीष की उम्र का जिक्र करते हुए उन्हें एक बहुत ही अच्छा 51 साल का पारिवारिक इंसान बताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों को मनीष से यह उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि वह हर स्थिति में बिल्कुल वैसा ही बर्ताव करेंगे, जैसा कि शो के युवा प्रतियोगी करते हैं।
मनीष गोयल और काजी तौकीर में हुई लड़ाई
पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कैसे मनीष ने पहले काजी के लिए अपनी ‘लाइफलाइन’ कुर्बान कर दी थी। उनकी पत्नी ने सवाल उठाया कि मनीष के बर्ताव को जज करते समय दर्शक इस बात को क्यों नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनीष को शुद्ध हिंदी बोलने पर गर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल एडिट किए गए फुटेज को न देखें, बल्कि यह समझने की कोशिश करें कि मनीष असल में कब आहत होते हैं। प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी बार-बार उन्हें ‘प्रोफेसर’ कहकर बुलाते हैं। इस पर मनीष जवाब देते हैं, ‘मैं बहुत हैंडसम इंसान हूं’ और फिर चेतावनी देते हुए कहते हैं, ‘मुझ पर चिल्लाओ मत। मैं मिस्टर मनीष गोयल हूं और मैं एक हीरो हूं।’ वह काजी से यह भी कहते हैं, ‘तुम मुझे समझ नहीं पाए, मैंने तो तुम्हें अपना दिल दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related