चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं’, NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी पर क्या बोले ट्रंप

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया और उन पर लगे आरोपों पर कहा कि चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, मैं ये नहीं मानता।
एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग के एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ कथित संबंधों पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह चीनी महिला ऐलिस हुआंग कोई चीनी जासूस है या नहीं… हम इसका पता लगाएंगे… अक्सर ऐसा होता है कि चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं। मुझे तो बिल्कुल नहीं पता कि वह जासूस थी भी या नहीं… जेन्सेन के साथ दो बातें हैं। एक तो उनकी पारिवारिक स्थिति है, जो काफी मुश्किल है। वह बस चिप्स बेचना चाहते हैं।
ट्रंप ने कहा, हमने उन्हें महत्वपूर्ण और आधुनिक चिप्स बेचने से रोक दिया है। लेकिन सच कहूं तो, बाकी चिप्स बेचना कोई बुरी बात नहीं, बल्कि अच्छी बात है। हालांकि, हमने उन्हें ‘ब्लैकवेल’ (Blackwell) और अन्य एडवांस चिप्स बेचने से सख्ती से मना किया है… मैंने टिम कुक को – जिन्होंने, जैसा कि आप जानते हैं, एप्पल को खड़ा किया है – एक काम करने की सलाह दी थी।”

जेन्सेन की एनवीडिया में होगी वापसी

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जेनसेन हुआंग को एनवीडिया के सीईओ के रूप में वापस आते देखना चाहते हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होगी… मैंने टिम कुक का नाम भी लिया था, लेकिन जहां तक जेनसेन की वापसी की बात है, मुझे लगता है कि उन्होंने एक बड़ा सबक सीखा है। हो सकता है कि एक सबक दूसरे से ज़्यादा अहम हो, लेकिन उन्हें वापस आते देखकर मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा।”

शी जिनपिंग और पुतिन से मिलेंगे ट्रंप

अपने, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाले पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, “हम परमाणु निरस्त्रीकरण (denuclearisation) के बारे में बात करने जा रहे हैं… हम ईरान पर चर्चा करेंगे… हम मेरे पसंदीदा विषय, यूक्रेन पर भी बात करेंगे। यूक्रेन हार रहा है। यूक्रेन और रूस में हर महीने 25,000 लोगों की जान जा रही है, इसलिए हम इस पर भी बात करेंगे। हम अर्थव्यवस्था और व्यापार पर भी चर्चा करेंगे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, “हां, हो सकता है कि किम जोंग-उन (त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए चीन में) मौजूद हों। वे आ सकते हैं। मुझे नहीं पता। यह राष्ट्रपति शी पर निर्भर करता है।” एशिया यात्रा पर रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ये बातें कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related