खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित CM मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्य प्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

Date:

मध्य प्रदेश अब खेलों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के खेलों और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश खेलों में कमाल कर रहा है। राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। विश्व का ऐसा कोई टूर्नामेंट नहीं, जिसमें मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भाग न लेते हों। खिलाड़ियों को उनकी सही पहचान देने के लिए राज्य में 11 खेल अकादमियां हैं। पिछले तीन साल में खिलाड़ियों ने अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 200 से ज्यादा पदक जीते हैं।
11 खेल अकादमियों में मिल रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग
बता दें, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की 18 खेलों की 11 अकादमियां हैं। इनमें तीरंदाजी अकादमी, एथलेटिक्स अकादमी, बैडमिंटन अकादमी, क्रिकेट अकादमी, घुड़सवारी अकादमी, ट्रायथलीन अकादमी, मार्शल आर्ट्स अकादमी (कुश्ती अकादमी, बॉक्सिंग अकादमी, तलवारबाजी अकादमी, जूडो अकादमी, कराटे अकादमी, ताइक्वांडो अकादमी), पुरुष हॉकी अकादमी, शूटिंग अकादमी, वॉटर स्पोटर्स अकादमी (सेलिंग अकादमी, रोइंग अकादमी, कयाकिंग एवं कैनोइंग अकादमी) और महिला हॉकी अकादमी शामिल हैं।

खिलाड़ियों के डेवलपमेंट पर ध्यान
मध्य प्रदेश में खेलों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाया गया है। राज्य में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना है। आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अकादमियों को बनाया है। अत्याधुनिक खेल मैदान एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने आधुनिक वॉटर स्पोर्टस अधोसंरचना उपलब्ध कराई है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी सुविधाएं मौजूद हैं। अकादमी में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज मौजूद है। सरकार ने बहुविध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खोला है। खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी सुविधाएं मिल रही हैं। स्पोर्ट्स साइंस और रिहेबिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। उच्च स्तरीय प्रशिक्षक एवं तकनीकी विशेषज्ञ खिलाड़ियों को लगातार निखार रहे हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को पहचान दिला रही है।

खिलाड़ियों ने जीते इतने पदक
पिछले 3 सालों में खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 201 पदक जीते हैं। एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक जीते। नीरू बांडा ने शूटिंग, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शूटिंग, आशी चौकसे ने शूटिंग, यामिनी मौर्य ने जूड़ो, विवेक सागर प्रसाद ने हॉकी, अजय बाबू ने भारोत्तोलन, क्रांति गौड़ ने महिला क्रिकेट, इशिका चौधरी ने हॉकी, कपिल परमार ने पैरा जूड़ो, प्रियांशी प्रजापत ने कुश्ती, जय मौणा ने सॉफ्ट टेनिस, माही लामा ने बॉक्सिंग, वसु चंद्रवंशी ने नौकायन, खुशी दाभाड़े ने तलवारबाजी और प्राची यादव ने पैरा कैनो में परचम लहराया है और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

MP की नई पहचान बना अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर नाथू बरखेड़ा
अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर नाथू बरखेड़ा राज्य की नई पहचान बन गया है। इसके निर्माण के पहले फेज में एथलेटिक्स स्टेडियम, हॉकी खेल मैदान, मनोरंजन क्षेत्र, वॉर्म अप एथलेटिक्स मैदान बनाया गया। दूसरे फेज में इंडौर स्टेडियम, जलीय क्रीड़ा स्टेडियम, फुटबॉल उच्च प्रदर्शन केंद्र , छात्रावास, कर्मचारी आवास, एम्फीथिएटर बनाए गए। इसके निर्माण के तीसरे फेज में घुड़सवारी ट्रैक, टेनिस एटीपी-250, फुटसल को4ट, ऑडिटोरियम, क्रिकेट स्टेडियम, चार सितारा होटल, जिम्नास्टिक हॉल और वाणिज्यिक परिसर बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related