32 साल की शैक्षणिक यात्रा का जश्न, गीता मिडिल स्कूल ने मनाई सिल्वर जुबली

Date:

25 वर्ष पूरे होने पर नहीं हो पाया था समारोह, अब 32 वर्ष बाद आयोजित किया गया विशेष उत्सव; विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
पिंजौर। गीता मिडिल स्कूल चंडीमंदिर ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के 32 वर्ष पूरे होने पर 19 नवंबर को डॉ. बी.आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम, एचएमटी, पिंजौर में सिल्वर जुबली एवं वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर किसी कारणवश सिल्वर जुबली समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने 32 वर्ष

पूरे होने पर इस विशेष उपलब्धि का उत्सव मनाने का निर्णय लिया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, हरियाणवी नृत्य, नाटक और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि दीपक गर्ग और ओम प्रकाश महेंद्रू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और मेहनत का होना भी जरूरी है। यही गुण विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की ओर ले जाते हैं।

स्कूल के डायरेक्टर इलम सिंह और एडवोकेट अंकित ने बताया कि विद्यालय पिछले 32 वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और बेहतर भविष्य देना है।
समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डॉलर के मुकाबले रुपये की जोरदार वापसी, 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची भारतीय करेंसी

भारतीय रुपये ने शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले शानदार...

केएल राहुल ने रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग भी नहीं कर पाए ये वाला कारनामा

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन...