बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ओटीटी पर धुरंधर ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतने करोड़ में बिके रणवीर सिंह की फिल्म के राइट्स

Date:

नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की ताजा रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. रिलीज के सिर्फ चार दिन में फिल्म ने भारत में लगभग 130 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. सबसे खास बात यह है कि सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की और 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि यह शानदार ‘मंडे होल्ड’ साबित करता है कि दर्शक फिल्म को दिल से स्वीकार कर चुके हैं और यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलेगी.

ये भी पढ़ें: धुरंधर में रहमान डकैत बन छाए अक्षय खन्ना, इतने करोड़ की है उनकी नेटवर्थ, कार कलेक्शन में शामिल हैं ये लग्जरी गाड़ियां

कितने रुपये में बिके धुरंधर के ओटीटी राइट्स

वहीं विदेशों से भी खुशखबरी आई है. वीकेंड में ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म ने 3.83 मिलियन डॉलर (लगभग 34.48 करोड़ रुपये) की कमाई की है. कुल मिलाकर फिल्म की लाइफटाइम कमाई बहुत ऊंचे आंकड़े तक जाने की उम्मीद है. सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका. अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के अनुसार नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के ओटीटी राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. यानी हर पार्ट के लिए करीब 65-65 करोड़ रुपये. मौजूदा समय में जब ओटीटी डील्स की कीमतें काफी गिर गई हैं, यह रकम बेहद बड़ी है.

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी डील

रणवीर सिंह के करियर के लिए यह डील भी खास मायने रखती है. उनकी पहले की फिल्म ’83’ के डिजिटल राइट्स 30 करोड़ में बिके थे, जबकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के 80 करोड़ में. ‘धुरंधर’ ने इस मामले में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की सफलता ने ‘धुरंधर पार्ट-2’ के लिए भी जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि दूसरा पार्ट भी धमाकेदार ओपनिंग लेगा और बड़ी हिट साबित होगा. रणवीर सिंह के स्टार पावर को इस फिल्म ने फिर से बुलंदियों पर पहुंचा दिया है. कुल मिलाकर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों पर सोने पर सुहागा साबित हो रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदीशपुर में किराना दुकान में आगजनी और चोरी, ताला काटकर एक लाख नकद लूटे; छत डैमेज, पुलिस मौन

जगदीशपुर, भोजपुर (संवाददाता)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में...

गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र लापता, नौ माह बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना कौशाम्बी इलाके से...

जिला जेल सिंगरौली में एक और कैदी की मौत – ट्रामा सेंटर अस्पताल से [लाइव]

दुखद। चिंताजनक। शर्मनाक। जिला जेल सिंगरौली में बंद एक और...

मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...