हरीभानपुर (वाराणसी)। ग्राम सभा हरीभानपुर में 17 अक्टूबर 2026 को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सेवापुरी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
बैठक में श्री सुधीर मिश्र (पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, मां कालिका मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, जनसा मंडल अध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल, राजातालाब के प्रेम शंकर पटेल, प्रेम नारायण पटेल, विक्रमादित्य पटेल, पंकज पटेल, चंद्रकांत पांडेय, तारकनाथ पांडेय, अमरजीत पांडेय, राहुल पटेल, डॉ. राजदेव मौर्य, डॉ. शिवशंकर पटेल उर्फ मक्का, श्रवण सिंह बब्बू, पंकज सिंह, अनुराग सिंह रिशु और पूर्व प्रधानाचार्य परमहंस सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम प्रधान गुंजन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष यतीश तिवारी, शशिप्रकाश सिंह, रविंद्र यादव, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज कुमार सिंह, सोमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, समीर मिश्र (प्रधान प्रतिनिधि), रोहित सिंह, नीरज सिंह, शिवकुमार सिंह, अक्षय प्रताप सिंह समेत विभिन्न बूथों के अध्यक्ष और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर अपनी सहभागिता दर्ज कराई
।

