ईशान किशन सहित ये खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे मनमानी, बीसीसीआई ने लिया सख्‍त फैसला

Date:

रणजी ट्रॉफी खेलने के बजाय आईपीएल का इंतजार कर रहे खिलाड़‍ियों की सिरदर्दी बीसीसीआई ने बढ़ा दी है। बोर्ड ने खिलाड़‍ियों का रणजी ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य कर दिया है। ईशान किशन सहित कई खिलाड़ी इन दिनों निजी अभ्‍यास में जुटे हुए हैं क्‍योंकि वो आईपीएल खेलने की तैयारी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़‍ियों में अनुशासन पैदा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

 रणजी ट्रॉफी का शुरुआती दौर खत्म होने की कगार पर है और बीसीसीआई ने अब जाकर उन खिलाड़‍ियों के लिए इसमें खेलना अनिवार्य किया है, जो आइपीएल शुरू होने तक अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में ग्रुप चरण का अंतिम मैच 16 फरवरी से खेला जाएगा। 23 फरवरी से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई का यह निर्णय ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या और दीपक चाहर के लिए है, जो अपने-अपने राज्यों की टीमों से नहीं खेल रहे हैं।

बीसीसीआई का यह निर्णय ऐसे खिलाड़‍ियों के बीच अनुशासन पैदा करने के लिए है। ईशान किशन इस समय बदौड़ा में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं क्रुणाल और दीपक भी रणजी ट्राफी में नहीं खेल रहे हैं। अब इन सभी को रणजी ट्रॉफी खेलना होगा।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल को प्राथमिकता नहीं दे सकते। उन्हें खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहना होगा। उन्हें अपनी राज्य की टीमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस...

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

दिल्ली में 16 वर्षीय चाँद बाबू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया

नई दिल्ली/बदायूं (विशेष संवाददाता)। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

भागलपुर का युवा किसान रचेगा राष्ट्रीय कृषि क्रांति, पूरे भारत में आधुनिक फार्मिंग नेटवर्क का ऐलान

भागलपुर, बिहार (विशेष संवाददाता)। सरकंडा के सवैया गांव पंचायत राजगांवराजी...