छुट्टी से 10 मिनट पहले स्कूल के सामने तेज रफ्तार लॉरी पलटने से भयानक हादसा, चपेट में आने से 1 की मौके पर ही मौत

Date:

चित्रदुर्ग में स्कूल के सामने तेज रफ्तार लॉरी पलटने से भीषण दुर्घटना हो गई है। इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस घटना में 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्कूल के सामने सड़क पर एक ट्रक पलटने की वजह से भयानक हादसा हो गया है। यह दुर्घटना होसादुर्गा तालुक के हगलागेरे गांव में हुई है। इस दौरान, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह हादसा स्कूल के CCTV में कैद हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्सीडेंट का वीडियो
जान लें कि बीते मंगलवार की शाम को हुई यह घटना अब वायरल हो गई है। तेज रफ्तार लॉरी सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गई। इसकी वजह से हगलागेरे गांव के 28 वर्षीय रमेश की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है।

स्कूल में छुट्टी होने के 10 मिनट पहले हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल की छुट्टी होने से 10 मिनट पहले हुई। अच्छी बात यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों का इलाज होसादुर्गा सरकारी अस्पताल में चल रहा है। श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच-पड़ताल की है।
लॉरी की चपेट में आए सड़क किनारे खड़े लोग
इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि बच्चे स्कूल परिसर में बने मैदान में खेल रहे थे और सामने की सड़क के किनारे कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी बीच, एक तेज रफ्तार लॉरी आती है और सड़क किनारे खड़े लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे मौके पर हड़कंप मच जाता है। हादसे की वजह से 1 शख्स की मौके पर ही जान चली जाती है।

गनीमत रही कि स्कूल की तरफ नहीं मुड़ी लॉरी
गनीमत रही कि बेकाबू लॉरी स्कूल के परिसर की दीवार की दिशा में नहीं घिसटा, अगर ऐसा होता तो स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में आ सकते थे। जैसे ही ये हादसा हुआ, लोग चीखने-चिल्लाने लगे। लॉरी की चपेट में आए लोगों बचाने की गुहार लगाने लगे।

मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर से हादसा
इससे पहले, हाल ही में कर्नाटक में मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए थे। यह एक्सीडेंट रामनगर के पास चन्नापटना इलाके में हुआ था। यह बस कन्नूर से बेंगलुरु जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चार साल में खेला केवल एक ही वनडे मुकाबला, बनाए महज 6 रन, अब IND vs WI सीरीज से भी बाहर

टीम इंडिया इसी महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज के...