शीतलहर के मद्देनज़र कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित

Date:

इ खबर न्यूज रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 05 जनवरी 2026
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में शीतलहर की प्रबल संभावना एवं बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम
ने आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 एवं 07 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा, जबकि समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत स्टाफ यथावत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहेगा।
जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान: खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी मिलावट की...

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...

मोतिहारी की कंजू देवी यूट्यूब से नई पहचान बनाने की जिद, मेहनत से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

मोतिहारी: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...