वाराणसी में गूंजेगा “जय गुरुबंदे” का स्वर — छितौना धाम में होगा तीन दिवसीय भव्य स्थापना दिवस महोत्सव

Date:

धार्मिक नगरी वाराणसी एक बार फिर अध्यात्म की गंगा में सराबोर होने जा रही है। जय गुरुबंदे स्वर योग साधना परिवार की ओर से 13, 14 और 15 नवंबर 2025 को छितौना धाम, जाल्हुपुर चिरईगांव में भव्य स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर परम संत स्वामी जय गुरुबंदे जी महाराज के सान्निध्य में आध्यात्मिक भजन, सत्संग और योग साधना सत्र आयोजित होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं और साधकों के पहुंचने की संभावना है।

जय गुरुबंदे स्वर योग साधना के आश्रम आज केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के कई राज्यों में स्थापित हैं। यह संगठन वर्षों से योग, ध्यान और अध्यात्म के क्षेत्र में सेवा भावना से कार्य कर रहा है। छितौना धाम को संगठन की मुख्य आध्यात्मिक स्थली माना जाता है, जहां हर वर्ष भक्तजन संत स्वरूप महापुरुषों के प्रवचन सुनने और भक्ति रस में डूबने आते हैं।

इस बार का महोत्सव विशेष होने जा रहा है क्योंकि इसमें अध्यात्म और समाजसेवा को जोड़ने वाली कई पहलें भी शुरू की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायकों, योग साधकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रहेगी।

मीडिया प्रभारी शशि दास ने सभी पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर सत्य, प्रेम और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

स्थान: जय गुरुबंदे आश्रम, छितौना, जाल्हुपुर चिरईगांव, वाराणसी (उ.प्र.)
संपर्क: 7080224214, 7080224215, 7080224216
मीडिया प्रभारी: शशि दास (मो. 8127686968)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।*

*चित्तौड़गढ़ इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़...

सऊदी अरब और यूएई में किस मामले को लेकर बढ़ रही है कड़वाहट

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समर्थित समूह 'सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल'...

मेक्सिको ने लगाया भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़, कितना होगा असर

मेक्सिको ने लगाया भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़, कितना...