कश्मीरी मूल की महिला Biden की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव, जीती तो रच देंगी इतिहास

Date:

क्रिस्टल कौल (Krystle Kaul) के पिता कश्मीरी पंडित हैं। क्रिस्टल का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पिता 26 साल की उम्र में अमेरिका में जाकर बस गए। वह जब सात साल की थीं तो अमेरिका चलीं गईं। क्रिस्टल कौल ने वॉशिंगटन डीसी से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बीए ब्राउन यूनिवर्सिटी और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की।

इस साल 5 नवंबर को अमेरिकी चुनाव होने वाले हैं। अमेरिकी चुनाव पर भारत की भी पैनी नजर रहती है, क्योंकि अमेरिकी में बड़ी मात्रा भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। वहीं, भारतीय मूल के कई व्यक्ति वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) से जुड़ी भारतीय मूल की महिला क्रिस्टल कौल संसद का चुनाव लड़ने जा रहीं हैं।

पिछले साल दिसंबर महीने में उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था। चुनाव आयोग ने भी उन्हें इलेक्शन लड़ने के लिए हरी झंडी दिखाई दी है।

कौन हैं क्रिस्टल कौल?

क्रिस्टल के पिता कश्मीरी पंडित हैं। क्रिस्टल का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पिता 26 साल की उम्र में अमेरिका में जाकर बस गए। उनकी मां दिल्ली की रहने वालीं हैं। वह जब सात साल की थीं तो अमेरिका चलीं गईं। क्रिस्टल कौल ने वॉशिंगटन डीसी से उच्च शिक्षा हासिल की।

उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बीए, ब्राउन यूनिवर्सिटी और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की। इसके बाद ब्राउन यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की। वो करीब आठ भाषाओं की जानकार हैं।

कहां से लड़ेंगी चुनाव?

जानकारी के अनुसार, क्रिस्टल कौल वर्जिनिया से चुनाव लड़ेंगी। वर्जीनिया में 18 जून को चुनाव होना है।  पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि वो डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ने वाली हैं। वर्जीनिया में 16 प्रतिशत एशियाई मूल के लोग रहते हैं। वहीं, 10 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी रहते हैं।

गौरतलब है कि अगर वो चुनाव जीत गईं तो अमेरिका के निचले सदन में बतौर सांसद कदम रखने वाली वो पहली कश्मीर महिला होंगी। क्रिस्टल ने कहा है कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वो शिक्षा, स्वास्थ्य और पब्लिक सेफ्टी जैसे मुद्दों पर काम करेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस...

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

दिल्ली में 16 वर्षीय चाँद बाबू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया

नई दिल्ली/बदायूं (विशेष संवाददाता)। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

भागलपुर का युवा किसान रचेगा राष्ट्रीय कृषि क्रांति, पूरे भारत में आधुनिक फार्मिंग नेटवर्क का ऐलान

भागलपुर, बिहार (विशेष संवाददाता)। सरकंडा के सवैया गांव पंचायत राजगांवराजी...