हैदराबाद में HMDA के चीफ इंजीनियर के भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा! करप्शन कर हासिल किए करोड़ों के प्लॉट, फ्लैट और लग्जरी कारें, ACB ने दर्ज किया केस

Date:

हैदराबाद में ACB ने HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर के खिलाफ भष्टाचार के मामले मुकदमा दर्ज किया है, जिस पर भ्रष्टाचार करके 9 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बनाने का आरोप है।
तेलंगाना के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह एक्शन चीफ इंजीनियर की 9.24 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने के बाद किया गया है। बता दें कि ACB की सिटी रेंज ने 1 से 14 जुलाई तक आरोपी बी. रविंदर के घर, दफ्तर और उनके रिश्तेदारों, साथियों व कथित बेनामीदारों से जुड़ी 9 अन्य जगहों पर रेड की थी।

9 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का हुआ खुलासा
ACB के मुताबिक, उनकी तरफ से पहचानी गई प्रॉपर्टीज का रजिस्टर्ड दाम 9 करोड़ 24 लाख 2 हजार 276 रुपये है, हालांकि इसकी असल मार्केट वैल्यू इससे बहुत ज्यादा होने की उम्मीद है। बी. रविंदर के खिलाफ करप्शन के जरिए प्रॉपर्टी हासिल करने के आरोप में ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988’ (2018 में संशोधित) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सामने आई 5 खाली प्लॉट और 4 फ्लैट्स की जानकारी
पड़ताल के दौरान, पहचानी गई प्रॉपर्टीज की सूची में किस्तापुर, पसमाला और कोंडाकल में 5 खाली प्लॉट, जिनकी कीमत 38.89 लाख रुपये; नरसिंगी और नानकरामगुडा में 4 फ्लैट्स, जिनकी कीमत 2.07 करोड़ रुपये और कोथुर व शमशाबाद में 4 एकड़ कृषि वाली जमीन शामिल है।

अधूरा बना हुआ रिहायशी विला होने का भी खुलासा
साथ ही, ACB को मोकिला गांव में 1.33 करोड़ रुपये का एक अधूरा बना हुआ रिहायशी विला और कोंडापुर के मस्जिद बांदा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये की एक बड़ी G+4 बिल्डिंग मिली।

1.44 किलोग्राम सोना और 12.5 KG चांदी भी बरामद
बरामद की गई चीजों में काफी मात्रा में कैश और चल संपत्ति भी शामिल है। ACB को कैश के रूप में 3.82 लाख रुपये, करीब 45.05 लाख रुपये का बैंक बैलेंस और 36.70 लाख रुपये के 1.44 किलोग्राम सोने के गहने मिले। इसके अलावा, करीब 10 लाख रुपये के 12.5 किलोग्राम चांदी के गहने भी मिले।

महंगी गाड़ियां और महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद
गौरतलब है कि आरोपी चीफ इंजीनियर की 1.16 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ियों को भी सीज किया गया है। इनमें टाटा सफारी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और महिंद्रा XUV जैसी महंगी SUV हैं। साथ ही, 9.32 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी रिकवर किए गए, जिनमें 7 सैमसंग मोबाइल फोन, कई हार्ड डिस्क और आईपैड शामिल हैं। तेलंगाना में हुई ACB की रेड में शमीरपेट की तहसीलदार सुचरिता की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ था। तब 12 लाथ कैश और 1 करोड़ 20 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related