नेपाल के जानकी मंदिर प्रांगण में हुआ सामूहिक विवाह, 25 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

Date:

काठमांडू (kathmandu) विवाह पंचमी (marriage panchami) पर जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर (Janaki Temple Complex) में नेपाल के विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से सामूहिक विवाह कराया गया। एक ही मंडप में आदर्श विवाह के रूप में 25 जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं।

महामंत्री जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि विहिप नेपाल की ओर से जनकपुरधाम को विश्व में विवाह स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रति वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस तरह से शादी करने वाले अधिकतर परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। 20 वर्ष पार करने वाले ऐसे जोड़ों की शादी उनके परिवार की सहमति से ही की जाती है।

इस विवाह समारोह के दौरान शादी से पहले दोपहर में दूल्हे को रथ में बिठाया गया और पूरे शहर की परिक्रमा की गई। जानकी मंदिर के प्रांगण में दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला और अंगूठी पहनाई। इसके बाद विवाह की बाकी सभी रस्में परम्परागत ढंग से हुईं। परिषद के महामंत्री जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोजकों की तरफ से सभी दुल्हनों को सोने का मंगलसूत्र, दूल्हे को चांदी की अंगूठी और एक जोड़ा वस्त्र भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े को उपहार में बर्तन भी दिए गए।

परिषद के जनकपुर अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि इस पूरी शादी का खर्च विश्व हिन्दू परिषद के समन्वय में समाज से एकत्रित धनराशि से किया गया। उन्होंने प्रति जोड़े की शादी का खर्च करीब 80-85 हजार रुपये होने की जानकारी भी दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस...

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

दिल्ली में 16 वर्षीय चाँद बाबू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया

नई दिल्ली/बदायूं (विशेष संवाददाता)। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

भागलपुर का युवा किसान रचेगा राष्ट्रीय कृषि क्रांति, पूरे भारत में आधुनिक फार्मिंग नेटवर्क का ऐलान

भागलपुर, बिहार (विशेष संवाददाता)। सरकंडा के सवैया गांव पंचायत राजगांवराजी...