हर घर तिरंगा अभियान के तहत बबीना में देशभक्ति की गूंज, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Date:

बबीना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार सुबह बबीना में देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। सुबह 9 बजे ब्लॉक मुख्यालय से मंडल अध्यक्ष भाजपा डॉ. शिखा साहू के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, पुलिस कर्मियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने डीजे और ढोल की थाप पर तिरंगे लहराते हुए यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा पीएनबी चौराहे, स्टेशन रोड और नगर की मुख्य गलियों से होती हुई निकली। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से नगर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री मनोज साहू, सौरभ गुप्ता, दीपक सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, सादिक मंसूरी, मोहित वाल्मीकि, पवन प्रताप, प्रदीप फौजी, अनिल पहलवान, रविंद्र बागड़ी सहित प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नारी शक्ति और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

ई खबर मीडिया से मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाजपत्ती में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

बाजपत्ती (सीतामढ़ी)। बाजपत्ती थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 04,...

सीहोरा में गुम हुआ पूरा परिवार: मां, बच्ची और छोटा बेटा अचानक गायब, पिता ने उठाए गंभीर आरोप

सीहोरा (जबलपुर): मध्य प्रदेश के सिहोरा क्षेत्र में एक...