*12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार।*

Date:

*पुलिस ने 12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढक उर्फ राजा और अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला राजू खा को गिरफ्तार किया*

इ खबर न्यूज रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी

चित्तौड़गढ़।जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढक उर्फ राजा और अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला राजू खा को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत रविवार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल व 3 कारतुस के साथ गिरफ्तार आरोपी सद्दाम उर्फ भोला उर्फ सफीक खा पुत्र रईस खान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ ने पुलिस पूछताछ में बताया की करीबन छः महिने पहले उसने एक बारह बोर दो नाल बन्दूक राजू खान निवासी सादलखेड़ा से खरीदकर ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा को दिलाई थी।अवैध हथियारो की धरपकड कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन,डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली निम्बाहेडा से एएसआई अम्बालाल,सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. रणजीत, राकेश, रामचन्द्र व विजय सिह द्वारा आरोपी सद्दाम की मुताबिक सूचना के आवश्यक अनुसंधान करने हेतु इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा पहुंचे। जहां ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा के पड़ौसियान व मुखबिरान से सूचना मिली कि ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा कुछ समय पहले भैरूखेड़ा के जंगलों की तरफ शिकार खेलने गया। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा तुरन्त भेरू खेडा पहुचा जहा पर आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान अवैध बारह बोर दो नाल बन्दूक के साथ मिला जिस पर नियमानुसार बारह बोर दो नाल बन्दूक जप्त कर अभियुक्त ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया अनुसंधान के दौरान अवैध बारह बोर दो नाल बन्दूक उपलब्ध करवाने वाले राजु खान पुत्र हुसैन खान निवासी सादलखेड़ा थान निकुम्भ को भी गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपियों से अवैध हथियार के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बेंगलुरु में लापता हुआ सोनभद्र का मजदूर, 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं काम के लिए गया था, शाम 7 बजे मार्केट...

सोनभद्र/बेंगलुरु। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना शिवपुर क्षेत्र...

सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, 4 साल से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन मौन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसपुर/बरसपुर...

सुरों का सपना, कैमरे की हिम्मत: चतरा की सोनम ने यूट्यूब से शुरू की अपनी नई उड़ान

चतरा (राजपुर)। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से आने वाली...