फ्री में खाने गए नही दिया तो तोड़फोड़ व मारपीट की, अवैध वसूली जारी

Date:

राजीव पार्क के ठेला व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन।

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी

चित्तौड़गढ़। सैंती स्थित राजीव गांधी पार्क के बाहर दिहाड़ी करने वाले, खाने पीने की सामग्री स्टॉलों वालों को डरा धमका कर अवैध वसूली करने और नुकसान पहुंचा कर भय का वातावरण बनाने वाले सैंती निवासी ही कुछ असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर हाथ ठैला व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और किये गये नुकसान की भरपाई कराने की मांग की।
दिहाड़ी ठेला व्यापारियों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि पिछले काफी समय वे राजीव गांधी पार्क के बाहर व आस पास मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। कुछ दिनों से सैंती निवासी ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही है। नहीं देने पर मारपीट कर धमकियां दी जा रही है कि ये जमीन उनके बाप दादाओं की थी इसलिए हफ्ता देना पड़ेगा। 200-200 रुपये की अवैध वसूली करने के साथ ही ये लोग स्टॉलों पर आते हैं और विभिन्न प्रकार के खाने पीने के सामान मंगवा कर बिना भुगतान के खाते हैं। मंगलवार 6 जनवरी को भी लगभग 8 बजे एक वाहन में सवार आये ये लोग हफ्ता मांगने लगे और नहीं देने पर शंकरलाल के चेतक पानी पुरी के हाथ ठेले पर तोड़फोड़ कर लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान पहुँचा दिया। पत्नी लक्ष्मी व कर्मचारियों के मारपीट करने से उनके चेहरे व आंखों चोटिल हो गई। पूर्व में भी पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आपराधिक प्रवृति के अभियुक्तगणों के विरूद्ध न्यायालय में भी प्रकरण चल रहे हैं। इनकी मांगे नहीं मानने वालों को जान से मारने की धमकियाँ दी गई। ऐसे में व्यापारियों में भय का माहौल है।
ठेला व्यापारियों में शंकरलाल डांगी, राजू, देवकिशन शर्मा, प्रहलाद सिंह, नारायण माली, माधवदास, भेरूलाल, अर्जुनसिंह, किशन, देवीलाल, सुमित, जगदीश, राहुल सहित कई छोटे व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप कर चौथ वसूली को बंद करवाने, शांति व्यवस्था बनाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सचिन जीआईडीसी से 10 वर्षीय बच्ची लापता, इलाके में हड़कंप

सूरत। सचिन जीआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग...

अररिया के मानिकपुर में हाई स्कूल फील्ड के पास किराये के लिए तैयार आधुनिक मकान: परिवारों के लिए सुनहरा मौका,

अररिया। जिले के फुलकाहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर में...