मुजफ्फरपुर में महिला से मारपीट का आरोप, जेठ-जेठानी पर प्रताड़ना और डायन बताकर बदनाम करने का दावा, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Date:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पारिवारिक विवाद और कथित प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ममता देवी, पत्नी मिथलेश महतो, निवासी ग्राम अखरा जलालपुर, पोस्ट करजा, गीधा, जिला मुजफ्फरपुर ने अपने ही जेठ, मिथुन महतो जेठानी सरिता देवी और इनके बच्चे कंचन कुमारी दीपू कुमार लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ममता देवी का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में मिथलेश महतो के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही वह परिवार की सबसे छोटी बहू होने के कारण कथित रूप से भेदभाव और अपमान का सामना करती रही हैं। उनका आरोप है कि उनके जेठ मिथुन महतो तथा जेठानी सरिता और कंचन उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार करते रहे। इतना ही नहीं, उन्हें डायन कहकर बदनाम किया जाता है और उनके साथ-साथ उनके बच्चों को भी अपशब्द कहे जाते हैं।

पीड़िता के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चलता रहा है। उनका कहना है कि जमीन अधिक नहीं होने के बावजूद आए दिन इसी बात को लेकर झगड़े किए जाते हैं और उन्हें जानबूझकर परेशान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर ससुराल पक्ष के लोग उन्हें अकेला पाकर लगातार प्रताड़ित करते रहे।

ममता देवी का कहना है कि उन्होंने परिवार की इज्जत और बड़ों का सम्मान करते हुए कई बार विवाद को नजरअंदाज किया और यह सोचकर चुप रहीं कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और कथित उत्पीड़न लगातार जारी रहा।

पीड़िता का आरोप है कि 13 जुलाई को उनके जेठ और जेठानी ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और इसके बाद न्याय की मांग को लेकर प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में उनके साथ इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।

ममता देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने तथा उन्हें और उनके बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन द्वारा शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related