सागर में रोड शो करेंगे सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद; कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुटे भाजपाई

Date:

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 20 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह विधायक शैलेंद्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी आएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 20 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, सुधा जैन, अभिषेक भार्गव, शशि कैथोरिया, जिला महामंत्री श्याम तिवारी,मितेंद्र मोनू चौहान,अमित कछवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रोड शो व जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। बैठक के दौरान बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत,जन आभार यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी व आभार जिला उपाध्यक्ष दौलत यादव ने व्यक्त किया।

कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री के सागर में जन आभार यात्रा, आम सभा, संभागीय समीक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले के अधिकारियों से उनके द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली व मुख्यमंत्री के आगमन व संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर दीपक आर्य ने आज अधिकारियों के साथ जन आभार यात्रा के बाद पीटीसी मैदान पर आयोजित होने वाली सभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद में पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा विवाद, रिपोर्टर पर दबाव बनाने के आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली सिंगरौली से एक बड़ा मामला सामने...

डेढ़ साल पहले हुए हादसे के बाद युवक आर्थिक संकट में, दूसरी सर्जरी के लिए मांगी मदद

रुदौली (फैजाबाद), उत्तर प्रदेश। डेढ़ साल पहले हुए एक सड़क...

बाप रे इतना पैसा! मंदिर के चढ़ावे में मिला करोड़ों का दान, हुआ रिकॉर्ड कलेक्शन; नोट गिनते-गिनते थक गए लोग

कर्नाटक के प्रसिद्ध बेलगावी स्थित श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर...