कानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच लोगों पर बेरहमी से हमला करने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Date:

कानपुर। कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर घेरकर बेरहमी से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। परिजन फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की शाम करीब साढ़े आठ बजे चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंशी पुरवा गांव के पास मोबाइल टावर के निकट रामदास उर्फ छोटे जी पर गांव के ही अवधेश, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र और अंकित कुमार ने कथित रूप से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर छोटे जी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

मृतक के भाई रामजी ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल छोटे जी को तत्काल घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी चौबेपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के भाई रामजी की तहरीर पर चौबेपुर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। परिजनों का कहना है कि छोटे जी की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामजद पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में हुई इस हत्या के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related