आज दिनांक 10/08/2026 को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत राजातालाब बाजार में सोमवार को विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व राजातालाब मंडल अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार पाल ने किया। गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ों और हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक पदयात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ राजातालाब पुलिस चौकी से हुआ। इसके बाद यात्रा पुलिस चौकी, रेलवे फाटक, रानी बाजार, विश्वकर्मा मंदिर होते हुए काल भैरव मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हुई। लगभग ढाई किलोमीटर तक निकली इस पदयात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे से सराबोर नजर आया।
पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री रामशकल पटेल, प्रदेश मंत्री श्री राकेश बिंद, सदस्य विधान परिषद श्री धर्मेंद्र राय, विधायक प्रतिनिधि सुश्री अदिति सिंह पटेल, सेवापुरी के पूर्व प्रत्याशी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रेम शंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, जिला मंत्री अश्वनी पाण्डेय, मुनिल सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष यतीश तिवारी,जिला मंत्री किसान मोर्चा पंकज सिंह पटेल, प्रेमलाल पटेल, बच्चन राम बिंद, संदीप सिंह मिंटू, जंसा मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, विक्रमादित्य पटेल, युवा नेता राहुल पटेल, रवि सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री चंद्रभान, निहाला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, अनिल मोदनवाल, उर्मिला देवी, राजेंद्र पटेल, अशोक पटेल, दिलीप पटेल, अमरनाथ पटेल, चुन्नीलाल राजभर, राजेश वर्मा, मातिवर सिंह, शैलेश पटेल, सीताराम पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

