सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी पर पहला रिएक्शन, पिता के साथ शेयर की फोटो

Date:

करीब दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की खबर मिलते ही सरफराज खान ने इसे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया की ट्रेनिंग किट में अपनी फोटो शेयर की।
लंबे इंतजार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी ने सरफराज खान के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। साई सुदर्शन के चोटिल होकर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद सरफराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। टीम में चुने जाने के तुरंत बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और पिता नौशाद खान के साथ तस्वीर शेयर कर इस खास पल को यादगार बना दिया। सरफराज ने टीम इंडिया की ट्रेनिंग किट पहनकर अपनी फोटो पोस्ट की। उनके साथ उनके पिता और कोच नौशाद खान भी नजर आए। सरफराज के क्रिकेट करियर में उनके पिता की भूमिका काफी अहम रही है और ऐसे में टीम इंडिया में वापसी के मौके पर उनके साथ तस्वीर शेयर करना खास संदेश देता है।
टीम इंडिया की किट में दिखे सरफराज
भारतीय टीम में चयन के बाद सरफराज ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें वह टीम इंडिया की किट में नजर आए, जबकि एक तस्वीर में उनके पिता उनके साथ बैठे दिखाई दिए। इससे पहले 7 अगस्त को सरफराज ने 2019 की तेलुगु फिल्म जर्सी की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि वह शायद हर जगह फिट न बैठें, लेकिन पूरी ताकत के साथ लड़ते रहेंगे। उनकी यह पोस्ट अब वायरल हो गई है।
लंबे समय बाद टीम में वापसी

सरफराज लंबे समय से भारतीय टीम की योजनाओं से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस घरेलू सीरीज में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक भी लगाया था और सीरीज में भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे थे। इसके बावजूद वह इसके बाद भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए वह भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। भारत को उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 से हार मिली थी।

रणजी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
28 साल के सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। 62 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 64.73 की औसत से 5114 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। हालिया समय में उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है और सख्त ट्रेनिंग के जरिए अपना वजन कम किया है। 2025/26 रणजी सीजन में मुंबई के लिए उन्होंने नौ पारियों में 429 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले समेत NCP के 8 सांसद, परिसीमन बिल पर सियासी अटकलें तेज

महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में अटकलें थमने का नाम...