झांसी। बबीना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक युवक को चोरी के कंप्यूटर उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्राम के समाने हाईवे पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक प्रजापति पुत्र आशाराम प्रजापति निवासी ग्राम बुधपुरा, थाना बबीना, जनपद झांसी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एसर कंपनी का मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, वेरिटॉन पावर केबल तथा माइक्रोटेक कंपनी का यूपीएस लीजेंड 650 बरामद किया गया। बताया गया कि बरामद सामान के संबंध में थाना बबीना में पूर्व से ही मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की और माननीय न्यायालय झांसी के समक्ष पेश कर दिया। इस कार्रवाई वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नकुल सिंह, उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल विनोद कुशवाहा और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। यह सफलता पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

