ब्लॉक स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

Date:

प्रेस नोट

23 से 30 सितम्बर तक चलेगा सांस्कृतिक महोत्सव, प्रथम दिवस गायन-वादन से गूंजा उपरवार

वाराणसी/सेवापुरी, 23 सितम्बर 2026। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत आज ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ सिल्वर ग्रोव स्कूल, उपरवार, सेवापुरी में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह महोत्सव 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगा।

प्रथम दिवस गायन व वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों, अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजनों, लोकगीतों एवं तबला-हारमोनियम की मधुर थाप ने पूरे परिसर को संगीतमय बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अदिति पटेल जी (प्रतिनिधि, विधानसभा सेवापुरी) रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में –
1. श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, भाजपा नेता (पूर्व प्रत्याशी, सेवापुरी विधानसभा)
2. श्री संजय कुमार यादव जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सेवापुरी

प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका श्रीमती काजल किरन जी, श्रीमती मृदुल मौर्या जी एवं श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी जी ने निभाई। मंच का सफल संचालन श्री आशीष सिंह जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल संकुल श्री आनन्द कुमार दुबे (नेवादा) की सराहनीय भूमिका रही।

इस अवसर पर श्रीमती रचना श्रीवास्तव (निदेशक, सिल्वर ग्रोव स्कूल), श्री इन्द्रकेश सिंह, डॉ० जितेन्द्र उपाध्याय, श्री नन्दलाल यादव शिक्षक संकुल, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती प्रभावती विश्वकर्मा, श्री राजेश कुमार सिंह (नोडल लेदुवाई), श्री नीरज कुमार शुक्ल, श्री अमित सिंह (नोडल बरकी), श्री कमलेश सिंह, श्री सुनील कुमार, श्री तेज बहादुर शुक्ल, श्री धिरेन्द्र कुमार सिंह शिक्षक संकुल, श्री रविशंकर सिंह, श्री धनलाल यादव, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री आशिष कुमार, श्रीमती अर्चना राय, श्री नीरज कुमार राय (प्रधानाचार्य, रामचरित मानस जूनियर हाईस्कूल), श्री कैलाश नाथ यादव, श्री अजय कुमार पाण्डेय, श्रीमती अलका यादव, श्री काशीनाथ यादव, श्री भास्कर शुक्ल, श्री रामेश्वर, श्री शिवम सिंह, श्री आशुतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक, छात्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related