उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में स्थित ‘अवागढ़ इंडेन गैस सेवा’ द्वारा की जा रही गैस वितरण की बेहतर व्यवस्था अब चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय में एजेंसी ने अपनी सेवाओं में जो बदलाव किए हैं, उससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और गति
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग और होम डिलीवरी को लेकर काफी समय लगता था, लेकिन अब व्यवस्था काफी सुव्यवस्थित हो चुकी है। एजेंसी द्वारा समय पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे गृहणियों और छोटे व्यापारियों को होने वाली असुविधा कम हुई है।
उपभोक्ताओं का फीडबैक
अवागढ़ के ग्राहकों ने बताया कि वितरण कर्मचारी न केवल समय पर आते हैं, बल्कि उनका व्यवहार भी पेशेवर है। सिलेंडर की तौल और बुकिंग से लेकर घर तक पहुँचने की पूरी प्रक्रिया में अब पहले से अधिक पारदर्शिता देखी जा रही है।
एटा, उत्तर प्रदेश रिपोर्टर: पंकज पाठक

